व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
सीपीआईएम के अजय कुमार दूसरी बार लगातार जीत हासिल किया
Doorbeen News Desk: मास्को के नाम से विख्यात विभूतिपुर विधानसभा में एक बार फिर से लाल झंडा का परचम लहराया। सीपीआईएम के अजय कुमार दूसरी बार जीत हासिल किया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू की रवीना कुशवाहा को 10281 मत से पराजित किया।
इंडिया गठबंधन से सीपीआईएम प्रत्याशी अजय कुमार को 79246 वोट मिला। वहीं प्रतिद्वंदी एनडीए गठबंधन समर्थित जदयू प्रत्याशी रवीना कुशवाहा को 68965 वोट प्राप्त हुआ। तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी रूपांजलि कुमारी को 14456, तो जन सुराज के प्रत्याशी विश्वनाथ चौधरी उर्फ तूफान 13450 वोट लाकर चौथे स्थान पर रहे। पांचवा स्थान नोटा पर भी 4807 वोट पड़े।

वही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अरविंद कुमार को 2574, निर्दलीय प्रत्याशी रामलाल तांती को 2313, शशि भूषण दास को 1866, सुशांत कुमार को 1782, जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी नीलकमल को 1518, बहुजन समाज पार्टी के अवधेश कुमार को 1462, निर्दलीय प्रत्याशी अमरजीत कुमार को 1308, कन्हैया कुमार को 957, पहलाद को 901 एवं नवीन कुमार को 713 वोट मिले। हार के बाद विभूतिपुर जदयू खेमे में मायूसी छा गई। महागठबंधन में खुशी की लहर है।

लोग पटाखे छोड़कर अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। विदित हो कि वर्ष 2020 में सीपीआईएम के प्रत्याशी अजय कुमार जदयू के दो बार के विजेता रहे पूर्व विधायक रामबालक सिंह को 40496 वोट से पराजित किया था। इसके बाद रामबालक सिंह 2024 में रवीना कुशवाहा से शादी कर ली। 2025 में एनडीए गठबंधन से जदयू प्रत्याशी के रुप में रवीना कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया। मुकाबला रोमांचक रहा। शुरुआती दौर में उतार चढ़ाव हुआ। संघर्ष जारी रहा।
लेकिन अंतत: झुकते झुकते लाल झंडा विभूतिपुर में फिर से लहराया और विभूतिपुर में इनकी बादशाहत कायम रही। एनडीए गठबंधन समर्थित जदयू प्रत्याशी को शिकस्त मिला। सीपीआईएम के अजय कुमार विजय हुए। विजयी होने के बाद विधायक अजय कुमार ने बताया की यह जीत आम-आवाम और विभूतिपुर की जनता की जीत है






