व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर कालेज में 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से होगी मतगणना
Doorbeen News Desk: बिहार विधानसभा चुनाव की 14 नवंबर को समस्तीपुर कॉलेज परिसर में होने वाली मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गयी। मतगणना केंद्र की के अंदर की सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है मतगणना हॉल में की गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगा। वही प्रत्याशी एवं मतगणना हॉल में जाने वाले प्रत्याशी के प्रतिनिधि के लिए अलग-अलग द्वारा बनाए गए हैं। सुबह 6 बजे से प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधि की इट्री शुरू हो जाएगी। इस दौरान बिना परिचय पत्र के कोई भी कर्मचारी एवं प्रत्याशी के प्रतिनिधि या प्रत्याशी की इंट्री नहीं होगी। मतगणना हॉल में जाने से पूर्व सभी प्रतिनिधियों की संपूर्ण तलाशी ली जाएगी, ताकि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हो।
14-14 मतगणना टेबल लगाए जा रहे: स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर कही इंतजाम किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाएगी और पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरे और पुलिस बल की निगरानी में रहेगा। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 मतगणना टेबल लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर, दो सहायक कर्मी और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे।

-:पहले होगी पोस्ट बैलट की गिनती:- मतगणना हॉल में सुबह 8 बजे से पहले बैलेट पेपर की काउंटिंग होगी। बैलेट की गिनती होने के बाद ईवीएम मशीन से काउंटिंग होगी। इसके लिए कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। काउंटिंग में जाने वाले कर्मियों को भी अंतिम प्रशिक्षण 14 नवंबर की अहले सुबह दी जाएगी। ताकि मतगणना में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं

-:वज्र गृह की सुरक्षा में सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात:-वज्र गृह की सुरक्षा में भंडारण प्रोटोकॉल के अनुसार स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 3 स्तरीय सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात किया गया है। जिसमें अंदरूनी भाग की सुरक्षा का जिम्मा केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बलों को दिया गया है। इसके अतिरिक्त परिसर के बाहरी सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला पुलिस तैनात है। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी आदि का प्रावधान किया गया है।
सभी विस के अलग-अलग मतगणना हॉल बनाए गए :- जिले की 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 10 मतगणना हॉल बनाए गए हैं। प्रत्येक हॉल में 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। जिससे मतगणना का कार्य तेजी और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके। इसके साथ ही परिणामों को राउंड-दर-राउंड तुरंत आरओ एवं प्रेक्षकों को उपलब्ध कराया जाएगा। बता दे की कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, मोरवा, मोहिउद्दीनगर, सरायरंजन, बिभूतिपुर, उजियारपुर, रोसड़ा एवं हसनपुर विधानसभा के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम में ईवीएम एवं वीवी पेट मशीन रखा गया है। इन विधानसभा के लिए अलग-अलग मतगणना हॉल भी बनाए गए हैं।






