व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
मोहिउद्दीनगर के मतदाता मतदान रहे पीछे, कल्याणपुर रहे सबसे आगे
Doorbeen News Desk: विधानसभा चुनाव में मोहिउद्दीननगर विधानसभा के मतदाता चुनाव में सबसे पीछे रह गए। वहीं कल्याणपुर विधानसभा के मतदाता सबसे आगे रहे। यानी की जिले में मोहद्दीननगर विधानसभा में सबसे कम मतदाताओं ने मतदान किया। यहां पुरुष एवं महिलाओं ने एक लाख का आंकड़ा पार नहीं किया।

हालांकि मोरवा व विभूतिपुर में भी पुरुष एवं महिला मतदाता ने एक-एक लाख का आंकड़ा पार नहीं किया। मोहिउद्दीननगर विधानसभा में 2 लाख 59हजार 572 मतदाता थे। जबकि मात्र 1 लाख 82 हजार 700 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 91 हजार 131 थी। जबकि महिला मतदाता की संख्या 91 हजार 569 थी। वही कल्याणपुर में सर्वाधिक मतदाता में मतदान का रिकॉर्ड बनाया।

कल्याणपुर विधानसभा में कल 3 लाख 24 हजार 655 मतदाता थे, जिसमें से सर्वाधिक 2 लाख 39 हजार 204 मतदाताओं ने मतदान किया। कल्याणपुर विधानसभा में एक लाख 19 हजार 26 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया जबकि एक लाख 20 हजार 146 महिलाओं ने मतदान किया।


इसी प्रकार वारिसनगर विधानसभा में 2 लाख 34 हजार 242 मतदान हुआ। जबकि समस्तीपुर में एक लाख 98 हजार 230 लोगों ने मतदान किया। वही उजियारपुर में 2 लाख 29 हजार 295 व मोरवा में एक लाख 96 हजार 436 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सरायरंजन में भी 2 लाख सात हजार 531 और बिभूतीपुर में भी मात्रा एक लाख 95 हजार 715 मतदाता ने मतदान किया। जबकि रोसड़ा में 2 लाख 22 हजार 531 तथा हसनपुर विस में 2 लाख चार हजार 123 मतदाताओ ने वोटिंग किया।






