कांग्रेस और आरजेडी भ्रष्टाचार के प्रतिक है, इस बार का चुनाव मुख्यमंत्री बनाने का नहीं…अमित शाह

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

कांग्रेस और आरजेडी भ्रष्टाचार के प्रतिक है, इस बार का चुनाव मुख्यमंत्री बनाने का नहीं…अमित शाह

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को समस्तीपुर जिले के रोसड़ा स्टेडियम मे एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव मे एनडीए रिकॉर्ड बहुमत से प्रदेश मे सरकार बनायेगी।

श्री शाह ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव किसी को विधायक या मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने का नहीं है। बल्कि राजद के शासनकाल के जंगलराज को समाप्त करने का है। उन्होंने कहा कि लोगों के रूझान से स्पष्ट है कि इस चुनाव मे लालू और राहुल की पार्टी का सुपरा साफ हो जायेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं राजद भ्रष्टाचार का प्रतीक है और इस चुनाव मे इन दलों का सफाया तय है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व मे बिहार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश का चौतरफा विकास हो रहा है। गृह मंत्री ने कहा की समस्तीपुर जिले के 10 के 10 सीट एनडीए खाता में जाएगी। यहां भी लोगों का फैसला है, जंगल राज साफ कर देने का। आने वाला समय में समस्तीपुर व रोसरा में उद्योग भी लगाए जाएंगे।

मौक़े पर एनडीए प्रत्याशी वीरेंद्र पासवान, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, एमएलसी डॉ तरुण कुमार, बिभूतिपुर विधानसभा की प्रत्याशी रवीना कुशवाहा, वारिसनगर विधानसभा प्रत्याशी मंजरीक मृणाल, हसनपुर विधानसभा प्रत्याशी राज कुमार राय, उजियारपुर के प्रत्याशी प्रशांत कुमार पंकज, भाजपा ज़िलाध्यक्ष नीलम सहनी, राम सुमरन सिंह, प्रो विजय कुमार शर्मा, विमला सिंह, वीरेंद्र यादव, प्रभात कुमार समेत सैकड़ो एनडीए कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।