जयचंदो व बहरूपिया से सावधान हो जाइए – तेज प्रताप, मोहिउद्दीननगर के धमौन गांव में तेज प्रताप ने अपने संबोधन में कहा

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

जयचंदो व बहरूपिया से सावधान हो जाइए – तेज प्रताप, मोहिउद्दीननगर के धमौन गांव में तेज प्रताप ने अपने संबोधन में कहा

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर : बुधवार को तेज प्रताप यादव ने कहा की जयचंदो एवं बहुरूपियों से सावधान रहिए। कोई भी लोग प्रलोभन में नही पड़े। उक्त बातें बुधवार को जनशक्ति जनता दल सुप्रीमो व लालू के बड़े लाल तेज प्रताप ने मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के धमौन गांव स्थित उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण बिहार हिंसा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बेकारी से त्रस्त है और जयचंद जश्ने इलाही में जुट सामाजिक न्याय की धारा को कमजोर कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि हमे गांधी, लोहिया, कर्पूरी, जयप्रकाश एवं लालू यादव के सपनो का बिहार बनाना है। इसके लिए जनशक्ति जनता दल को बिहार में लाना ही एक मात्र विकल्प है। इसके लिए मोहिउद्दीननगर से जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गानिन को भारी मतों से जिताना है।

उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से सहमति ले मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के जनशक्ति

जनता दल प्रत्याशी श्री बुल्गानिन को विजय माला पहना दिया। समाजसेवी राम सेवक राय की अध्यक्षता एवं धर्मेन्द्र प्रियदर्शी के संचालन में आयोजित उक्त चुनावी सभा को इसके अलावे पूर्व मुखिया राम उदगार राय, पूर्व सरपंच राजेश कुमार राय, सरपंच राम सिंहासन राय, इंजीनियर पंकज यादव, अशोक राय, आनंद बुल्गानिन आदि ने भी सम्बोधित किया। मौके पर हज़ारों की संख्या में महिला पुरुष एवं युवा युवती मौजूद थे।