माता के भजन में शहर वासी हुए लिन, पूजा पंडालो में उमड़ी भीड़ 

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

माता के भजन में शहर वासी हुए लिन, पूजा पंडालो में उमड़ी भीड़ 

Doorbeen News Desk: दुर्गा पूजा के अवसर पर शहर वासी मां की भक्ति में जुट गए हैं। इसको लेकर मंदिरों एवं पंडालो में चहल-पहल काफी बढ़ गई है। सब लोग मां के दर्शन करने में एवं मेला घूमने में लगे हुए हैं। पूजा पंडाल भी जगह-जगह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

वही पूजा पंडालो में सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। जबकि कई जगह भक्त माता के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। सोमवार के शाम से ही मंदिर एवं पूजा पंडालो में मां के दर्शन को लेकर भीड़ बढ़ने लगी। इस दौरान शहर की सभी सड़के पूजा पंडाल की ओर मुड़ चुकी है। शहर के बारह पत्थर, मथुरापुर घाट, जितवारपुर, बड़ी दुर्गा स्थान

बहादुरपुर आदि स्थान पर बेहतर पंडाल बनाए गए हैं। जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बच्चे, बूढ़े एवं जवान लोग मेला का आनंद लेने में लगे हुए हैं। बता दे की बुधवार को नवमी है। नवमी को सिद्धिदात्री गौरी का पूजा आराधना किया जाता है। इसको लेकर मंदिरों में विशेष तैयारी की गई है।

इधर, शहर के लोग मेला का भी आनंद ले रहे हैं। इस दौरान लोग स्टेडियम मार्केट, कोर्ट परिसर, बस पड़ाव, मोहनपुर, जितवारपुर, मथुरापुर, स्टेशन रोड, मूलचंद रोड, बहादुरपुर आदि स्थानों का घूम घूम कर मेले आनंद ले रहे हैं। वही मेले में खिलौना के दुकान भी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बच्चे खिलौने लेकर काफी खुश नजर आते हैं।