शिवाजीनगर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

शिवाजीनगर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Doorbeen News Desk: पश्चिमी मंडल में शिवाजीनगर भाजपा द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा एवं सादगी के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबली की अध्यक्षता में उनके आवास पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके एकात्म मानववाद के विचारों को स्मरण किया।

कार्यक्रम में रोसड़ा विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक नवीन कुमार सिंह किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमाकांत सिंह, तथा युवा मोर्चा महामंत्री दिनेश कुमार उर्फ गोलू विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के राष्ट्र निर्माण में योगदान, उनके विचारों की प्रासंगिकता तथा संगठन के लिए उनके समर्पण को रेखांकित किया।

मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबली ने कहा कि पंडित जी का जीवन सादगी, राष्ट्र सेवा और वैचारिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय राजनीति को एकात्म मानववाद के माध्यम से नई दिशा दी, जो आज भी भाजपा के मूल सिद्धांतों का आधार है।
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पंडित जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति नारों और पार्टी के प्रति निष्ठा की शपथ के साथ किया गया।