व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
भाजपा नेत्री व पूर्व नेता ने की विनोद तावड़े से मुलाकात, विकासात्मक मुद्दों और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बंधार पंचायत की मुखिया सह भाजपा नेत्री चंदन कुमारी एवं भाजपा नेता सह वारिसनगर विधानसभा के पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान ने पटना स्थित भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने श्री तावड़े को पारंपरिक पाग, चादर और बुके भेंट कर सम्मानित किया।


मुलाकात के दौरान रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। चंदन कुमारी ने क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, विकासात्मक मुद्दों और संगठनात्मक मजबूती पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक पासवान ने भी पार्टी के लिए अपने अनुभव साझा किए और चुनावी रणनीति को लेकर सुझाव दिए।


विनोद तावड़े ने दोनों नेताओं की सराहना करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने की अपील की। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से रोसड़ा विधानसभा में पार्टी को बेहतर परिणाम मिलेगा।






