दरभंगा- गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का जोगियारा स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

दरभंगा- गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का जोगियारा स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ

Doorbeen News Desk: आज समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत जोगियारा स्टेशन पर ट्रेन नं 15561/62 दरभंगा- गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर माननीय सांसद, लोकसभा, मधुबनी, श्री अशोक कुमार यादव द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

15561 आगमन- 15:34
प्रस्थान- 15:36
15562आगमन- 22:38
प्रस्थान- 22:40

इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को अधिक सुविधा एवं सहज आवागमन मिलेगा।

जोगियारा एवं इसके आसपास के यात्रियों को सीधे बड़े शहरों से जोड़ने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर रेलवे के अधिकारीगण तथा कई गणमान्य अतिथि एवं आम जन उपस्थित रहे।