पंचायत के बूथ कमेटी के साथियों से संपर्क कर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाएंगे एवं साथियों को निमंत्रण दे

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

पंचायत के बूथ कमेटी के साथियों से संपर्क कर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाएंगे एवं साथियों को निमंत्रण दे

Doorbeen News Desk: लोहिया आश्रम समस्तीपुर में समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रखंड अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों एवं प्रमुख साथियों की एक बैठक जदयू जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 16 सितंबर 2025 को पटेल मैदान समस्तीपुर में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के तैयारी पर विचार विमर्श किया गया।

इस अवसर पर जादू जिला अध्यक्ष डॉक्टर दुर्गेश राय ने कहा कि आज से ही सभी पंचायत अध्यक्ष अपने-अपने पंचायत के बूथ कमेटी के साथियों से संपर्क कर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाएंगे एवं साथियों को निमंत्रण देंगे। जिला मुख्यालय का यह सम्मेलन जिले के दसों विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के उम्मीदवारों के जीत का संदेश देगा तथा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरने का काम करेगा। इस सम्मेलन का संयोजक उजियारपुर की पूर्व सांसद एवं जद यू के पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी होंगी।

इस सम्मेलन में समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस सम्मेलन को, प्रदेश एनडीए की ओर से गठित टीम जिसमें माननीय मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, माननीय केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, माननीय मंत्री मदन सहनी, माननीय मंत्री कृष्णा नंदन पासवान, माननीय सांसद वीना देवी, प्रदेश नेता राम पुकार सिन्हा, माननीय विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी संबोधित करेंगे। सम्मेलन के संयोजक पूर्व सांसद अश्वमेध देवी ने कहा कि सम्मेलन में महिलाओं की बड़ी भागीदारी होगी।

बैठक का संचालन समस्तीपुर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने किया। इस बैठक में नगर अध्यक्ष शकुंतला वर्मा,ताजपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष कुमार समर्पण, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष असर्फी सहनी, विधानसभा प्रभारी हरिहर सहनी, बनारसी ठाकुर, मनीष कुमार, सुबोध सिंह,दयानंद ठाकुर, छेदीलाल भरतीया, दिनेश प्रसाद सिंह, बब्बन चौधरी, रतन चौधरी, दिलीप साह, राजा अहमद, गौरव शर्मा, सुजीत कुमार, संजीत कुमार, डॉ मनोज कुमार सिंह,राजकुमार साह, सनी ठाकुर, भोला सिंह, कमलेश राय, प्रेम पासवान, अमित कुमार मुन्ना आदि नेता शामिल थे।