व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर में कार्यपालक सहायकों ने कार्यालय में काला बिल्ला लगाकर किया काम
Doorbeen News Desk: बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आवाह्न पर समस्तीपुर के विभिन्न विभागों कार्यपालक सहायक का विरोध आज भी जारी रहा। इसमें समाहरणालय, अनुमंडल कार्यालय, लोक शिकायत कार्यालय, जिला स्थापना, जिला राजस्व, जिला पंचायत शाखा, निर्वाचन कार्यालय, नगर निगम कार्यालय सहित सभी प्रखंड और अंचल आरटीपीएस कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक सहायक गुरुवार को भी दूसरे दिन भी काला बिल्ला लगाकर कार्य किए।


सभी कार्यपालक सहायकों ने एक स्वर में यह कहा कि सरकार की दमनकारी नीति नहीं चलेगी। हमारी मांग जायज है और इन जायज मांगों की पूर्ति सरकार को करनी होगी। नहीं तो आगे और उग्र प्रदर्शन होगी। कार्यपालक सहायकों ने समाहरणालय में एकजुट होकर अपनी एकता का प्रदर्शन किया। साथ ही आगे भी एक जुठ रहने के लिए संकल्प लिया। मौके पर जुली कुमारी, शालू कुमारी, रोहित कुमार, पंकज कुमार, आशीष कुमार, दिलीप कुमार, राजीव झा, रश्मि कुमारी, सुमित कुमार, इंद्रमणि, तहसीन अहमद, इब्रान फैज़ी, मो सरफ़राज़, राजन कुमार आदि थे।








