व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
बिहार अनुसचिवीय कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, गोपगुट ने दिया साधुबाद
Doorbeen News Desk: बिहार अनुसूचिवीय कर्मचारी महासंघ की जारी हड़ताल के समर्थन में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट भी शामिल था। गुरुवार को राज्य सरकार के द्वारा लिखित मांगों पर समझौता वार्ता होने के बाद हड़ताल को समाप्त कर दिया गया। जिस पर जिला गोपगुट महासंघ के सचिव अजय कुमार ने सरकार एवं प्रशासन के अधिकारियों को भी साधुवाद दिया है।


उन्होंने कहा कि हमारी जायज मांग के समर्थन में अनुसूचिवीय कर्मचारी लिपिक संभाग हड़ताल में शामिल था। इसके बाद उनके संघ के द्वारा हड़ताल का समर्थन किया गया और जायज सभी मांगे पूरी कर ली गई। उन्होंने कहा कर्मचारी हित में लिए गए फैसले काफी बेहतर है उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों के लेकर आंदोलन करते हैं। सही समय पर अगर मांग पूरी हो जाती तो, कर्मचारी आंदोलन में शामिल नहीं होते। कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में बाध्य होकर हड़ताल पर जाने को वीवस होते है।








