व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
खानपुर के रत्न थे नरेश झा: नीलम साहनी, शिक्षाविद् राम नरेश झा के यादों में श्रद्धांजलि सभा व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
दूरबीन न्यूज डेस्क। खानपुर प्रखंड के शाहपुर निवासी शिक्षाविद् राम नरेश झा के यादों में श्रद्धांजलि सभा व स्वास्थ्य शिविर का आयोजना किया गया।
लोगों ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा किए गए। कीर्ति को याद किया गया। भाजपा नेता सुशील चौधरी ने कहा कि वे खानपुर के अनमोल धरोहर थे। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने एक मिसाल छोरी है।


भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम साहनी ने कहा कि वह हमारे मार्गदर्शक रहे हैं। उनके बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। वीडीओ विजय कुमार चंद्रा कहा कि वे गुरु शिष्य परंपरा को अच्छे ढंग से निर्वाह किया। कई वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए, कहा की शिक्षा के क्षेत्र में तत्कालीन जिलाधिकारी महेश्वर प्रसाद सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत राज्य स्तर पर कई प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार पा चुके हैं।


डॉ अमित, डॉ एन के आनंद , डॉ मिथिलेश , डॉक्टर अवनीश के द्वारा स्वास्थ्य शिविर में आए हुए लोगों का इलाज किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच गंगा प्रसाद झा ने किया। संचालन श्यामाकांत झा ने की। वक्ताओं में शिक्षक संघ के नेता आनंद कुमार राय, सत्यनारायण झा, अरुण झा, धर्मेंद्र झा, अशोक पासवान, सुरेश झा , राम बहादुर यादव, मिथिलेश झा, डॉक्टर शिवेंद्र कुमार ,योगेंद्र पासवान , विद्यालय में बमभोला सिंह ,अजय शर्मा, अन्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।






