धनबाद कोयलांचल की धरती पर सनातन रक्तदान समूह को संस्था के माध्यम से होने वाले विभिन्न सामाजिक कार्य हेतु मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें 

धनबाद कोयलांचल की धरती पर सनातन रक्तदान समूह को संस्था के माध्यम से होने वाले विभिन्न सामाजिक कार्य हेतु मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

दूरबीन न्यूज डेस्क। धनबाद (झारखंड) रोटी बैंक धनबाद एवं भूली ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह-2025 में सनातन रक्तदान समूह को प्रतिष्ठित “संघर्ष-ज्योति सम्मान” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल श्री रघुवर दास जी ने सनातन रक्तदान समूह के संस्थापक अविनाश कु बादल एवं अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान को यह सम्मान प्रदान किया।
यह सम्मान समाज, राष्ट्र और मानवता के प्रति उत्कृष्ट सेवा एवं निरंतर रक्तदान अभियान के माध्यम से समाज में अपना अमूल्य योगदान के लिए दिया गया।

सनातन रक्तदान समूह के इस सम्मान से पूरे समस्तीपुर जिले सहित बिहार का गौरव और भी बढ़ा है। सनातन समूह ने हमेशा मानव सेवा को सर्वोपरि रखते हुए हजारों युवाओं को रक्तदान जैसे पवित्र कार्य से जोड़ने का काम किया है जिसके माध्यम से आज असहाय मरीजों को समय में रक्त उपलब्ध हो पाता है ।