स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, परेड का किया निरीक्षण

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, परेड का किया निरीक्षण

दूरबीन न्यूज डेस्क। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का जिलाधिकारी  रोशन कुशवाहा तथा पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह द्वारा फाइनल परेड का रिहर्सल का निरीक्षण किया गया। डीएम व एसपी ने परेड एवं बैंड का निरीक्षण किया एवं पटेल मैदान में तिरंगा झंडा को सलामी दी।

उक्त अवसर पर जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को सभी आवश्यक तैयारी 14 अगस्त की संध्या तक कर लेने का निर्देश दिया गया। बारिश की संभावना को देखते हुए आवश्यकतानुसार पानी की निकासी की व्यवस्था एवं साफ सफाई की व्यवस्था करने हेतु नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया।

डीएम ने पैरेड एवं बैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान मध्य विद्यालय रहटौली के बच्चों ने भी परेड में हिस्सा लिया। डीएम ने सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विकसित हो कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। समस्तीपुर में मुख्य कार्यक्रम पटेल मैदान में आयोजित है। इसी की तैयारी को लेकर डीएम एसपी ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारी उक्त तैयारी में जुट गए।