राजनीतिक दलों के द्वारा नहीं किया गया अब तक कोई शिकायत, नगर निकाय कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय में नहीं पड़ा आपत्ति पत्र

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए क्लीक करें

राजनीतिक दलों के द्वारा नहीं किया गया अब तक कोई शिकायत, नगर निकाय कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय में नहीं पड़ा आपत्ति पत्र

दूरबीन न्यूज डेस्क। राजनीतिक दलों के द्वारा अब तक एक भी आपत्ति अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। जबकि आपत्ती प्रमाण पत्र जमा करने के लिए अब 18 दिन ही शेष रह गए हैं। वहीं नगर निकाय कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय में भी निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आपत्ती लेने के लिए कार्यालय खोला गया है, लेकिन अब तक एक भी आपत्ति प्रमाण पत्र नहीं जमा किया गया है।

हालांकि बीएलओ के पास आपत्ती फॉर्म जमा किया गया है। जिले के सभी निकाय कार्यालय एवं सभी प्रखंड कार्यालय में भी आपत्ती अनापत्ति पत्र लेने के लिए कार्यालय खोला गया है। जबकि बीएलओ के द्वारा भी सभी बूथ पर आपत्ति फार्म लिया जा रहा है। इस संबंध में उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि 13 जुलाई तक निकाय कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय में खोले गए काउंटर पर किसी के भी द्वारा आपत्ती अनापत्ति फॉर्म नहीं जमा किया गया। वही बीएलओ के पास भी किसी राजनीतिक दलों के द्वारा कोई भी आपत्ति नहीं दिया गया है।

उन्होंने बताया कि किसी राजनीतिक दलों के द्वारा नियुक्त किए गए बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) के द्वारा घोषणा पत्र के साथ फॉर्म बीएलओ के पास जमा करना पड़ेगा। तब ही राजनीतिक दलों के द्वारा आपत्ति माना जाएगा। अब तक कोई राजनीतिक दल के द्वारा कोई घोषणा पत्र नहीं जमा किया गया है। वहीं, नगर निकाय एवं प्रखंड कार्यालय में कोई दावा आपत्ति जमा नहीं किया गया है।