व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
स्वास्थ्य कर्मियों ने किया सीएस ऑफिस पर किया प्रदर्शन, महासंघ भवन से निकाला गया जुलूस
दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर के निचे जिले के सैंकड़ों स्वास्थ्य कर्मचारी में महासंघ प्रांगण से विशाल जूलूस निकाला जो शहर के विभिन्न मार्गो से होकर सी.एस. कार्यालय पहुँचा। प्रदर्शन पिछले साल हुए संविदा कर्मियों के हडताल अवधि का वेतन भुगतान करने जी.एन.एम./ए.एन.एम. का राज्य सम्वर्ग की अधिसूचना वापस लेने,


राज्य सम्वर्ग के कर्मचारियों को सामान्य प्रशासन के पत्रांक-19300, दिनांक-13. 10.2023 के आलोक में तीन प्रोन्नति देने सभी कर्मियों को प्रोन्नति हेतु कलावधि निर्धारित करने एन.एन.एम. एवं जी.एन.एम. को ए.सी.पी., एम.ए.सी.पी. एवं सेवांत लाभ देने से पूर्व विभाग से स्वच्छता प्रमाण पत्र करने की आदेश वापस लेने एवं जिला स्तर पर ए.सी.पी. / एम.ए.सी.पी. विभाग स्तर पर देने का आदेश को रद्द करने, एन.एच.एम. सहित सभी संविदा कर्मियों को दस वर्ष की सेवा पूरी करने वाले को वगैर परीक्षा का सेवा स्थायी करने एवं सिविल सर्जन पटना के द्वारा प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक को प्रोन्नति पर रोक को हटाने की मांग कर रहे थे।

बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ के द्वारा भी सरकार के द्वारा तीन हजार पारितोषित राशि को लेकर धन्यवाद मार्च निकाला गया। आशाओं ने सरकार के द्वारा पिछले दिन बढ़ोतरी की राशि का बकाया भुगतान करने आशा कार्यकर्ताओं की 65 वर्ष की उम्र पुरा होने पर दस लाख रिटार्यमेन्ट फेनीफिट देने एवं 10 हजार रूपया मासिक पेंशन देने की मांग कर रही थी। वहीं भारत सरकार के द्वारा संसद में दिये गये आश्वासन के आलोक में दो हजार के बदले 3500 देने की मांग कर रही थी। प्रदर्शन के पश्चात् श्रीमती अवलेश कुमारी एवं निलम कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई।
जिसे चिकित्सा संघ के जिलामंत्री राजीव रंजन ने संबोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग से मांगों पर अविलंब निर्णय लेने एवं संविदा कर्मियों के हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान करने की मांग की। रैली को आशा की जिलामंत्री सुनिता कुमारी, लक्ष्मीकांत झा, विमलेश चौधरी, दीपक कुमार सिंह, रामसेवक महतो, वीरेन्द्र कुमार सिन्हा, देवेन्द्र प्रसाद यादव, शैलेन्द्र कुमार, राकेश कुमार रौशन, अभिषेक कुमार, रेखा कुमारी, रंजना कुमारी, पूजा भारती, मीनू कुमारी, मंजू कुमारी, विनिता वर्मा, कंचन कुमारी, पूनम कुमारी, सुनिता शर्मा, चंदा कुमारी, राज कुमारी पुष्धम, पूनम झा, आशा कुमारी, निरंजन कुमार, मो० मोहतसिन रजा, रघुवीर कुमार इत्यादि ने भाग लिया।






