जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स के बैठक, खाद की कालाबजारी को ले सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार छापेमारी करने का निर्देश

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स के बैठक, खाद की कालाबजारी को ले सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार छापेमारी करने का निर्देश

दूरबीन न्यूज डेस्क। जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण मोतिहारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स के बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी से संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई। जिला कृषि पदाधिकारी  मनीष कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि वर्त्तमान समय में किसानों द्वारा यूरिया की मांग चरम पर है।

किसानों के बीच यूरिया का वितरण निर्धारित मूल्य पर पदाधिकारियों/ कर्मियों की उपस्थिति में सुगमतापूर्वक कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार छापेमारी किया जाय ताकि अनियमित उर्वरक कारोबारियों पर अंकुश लग सके। साथ ही सभी प्रखंडों में सतत् निगरानी रखना सुनिश्चित किया जाय ताकि किसानों को आसानीपूर्वक उर्वरक की प्राप्ति हो सके।

बैठक में सहायक समाहर्ता सुश्री प्रिया रानी, जिला कृषि पदाधिकारी  मनीष कुमार सिंह, सहायक निदेशक उद्यान  विकास कुमार, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण  सुशील कुमार सिंह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक रसायन कुणाल कुमार राय, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सिकरहना राजू कुमार गुप्ता एव अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।