हांसा पंचायत स्थित पंचायत भवन में जीपीपीएफ टीम का गठन

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

हांसा पंचायत स्थित पंचायत भवन में जीपीपीएफ टीम का गठन

दूरबीन न्यूज डेस्क। वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत हांसा पंचायत स्थित पंचायत भवन में जीपीपीएफ टीम का गठन किया गया जिसमें स्कूल के हेडमास्टर, पंचायत सचिव, एएनएम, किसान सलाहकार, पंचायत रोजगार सेवक, सरपंच,जीविका दीदी, आगनवाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता एवं सभी वार्ड मेंबर ने जीपीपीएफटी का सदस्यता ग्रहण की। जिसकी अध्यक्षता मुखिया तेज नारायण चौधरी ने किया।

जिसमें पीरामल फाउंडेशन प्रोग्राम ऑफिसर संजय कुमार शर्मा के द्वारा फलेरिया से बचाव के साथ साथ फलेरिया के मरीजों के लिए विशेष देखभाल हेतु एम एम डी पी किट के प्रयोग की जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि साल में एक बार सरकार द्वारा फलेरिया हेतु विशेष अभियान चलाकर घर-घर दवा दी जाती है । उन्होंने उपस्थिति सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने श्रेत्र के सभी लोगों से अनुरोध करें कि स्वास्थ्य कर्मी के समक्ष ही दवा का सेवन करने का अनुरोध करे।

यह भी बताया गया कि फलेरिया से ग्रसित लोग यू डी आई डी के माध्यम से आवेदन कर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर सरकार से मिलने वाली पेंशन का लाभ उठा सकते हैं । उन्होंने बताया कि यह बीमारी एक मच्छर के काटने से होती है जिसका लक्षण दिखने में कई वर्ष लग जाते हैं। अतः लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए साल में एक बार दी जाने वाली दवा का सेवन निश्चित रूप से करना चाहिए । मुखिया तेज नारायण चौधरी ने बताया कि दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु पंचायत भवन पर ही कार्यपालक सहायक के द्वारा आवेदन कर दीया जायेगा।

जिससे लोगों को ईधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इसके साथ -साथ मुखिया जी ने पंचायत स्तर पर स्वच्छा एवम पंचायत के विकाश हेतु विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मौके पर उपस्थिति पंचायत सचिव राजेंद्र साह ने लोगों को माननीय मुख्यमंत्री पैंशन योजना पर चर्चा की उन्होंने यह भी बताया कि यह पैंशन फलेरिया से ग्रशित लोगों को भी दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि फलेरिया के जांच हेतु प्रखंड के दो पंचायत हांसा और शेखोपुर को चुनाव किया गया है जिसमें जांच से पहले सारी व्यवस्था कर ली जाएगी। वहीं कालाजार के खोज हेतु 15 से अधिक दिनों से बुखार वाले रोगी को स्वास्थ्य केंद्र भेज कर जांच करवाने की बात हुई साथ में स्टॉप डेरिया पर भी चर्चा हुई।मौके पर मोo अंसारी, रूप रेखा कुमारी अर्चना भारती,वीना देवी, मीरा कुमारी ,राम नाथ चौधरी, मोo सहनवाज, सिंटू देवी, रविन्द्र कुमार, आयशा आदि मौजूद थे।