व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
मंत्री ने दी आपदा पीड़ित लोगों को मुआवजे की राशि
दूरबीन न्यूज डेस्क । सूचना एवं जनसंपर्क विभाग महेश्वर हजारी द्वारा कल्याणपुर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक आपदा से मृत्यु हुई। इस से पीड़ित परिवारों को चेक के माध्यम से सहायता राशि प्रदान की गई।


जिसमें स्वर्गीय श्याम सहनी -पिता स्वर्गीय राजू सहनी ग्राम -मालीपुर बेतवारा ,थाना +अंचल कल्याणपुर को बाघमारा पुल बेतवारा में ब्रिज गिरने से हुई मृत्यु के कारण उनके निकटतम आश्रित ममता देवी पति स्वर्गीय श्याम साहनी को ₹400000 का चेक प्रदान किया गया ।

इसके अलावा मृतक विनीत कुमार पिता- विक्रम कुमार सिंह ,ग्राम- छकन टोली ,पोस्ट- रामभद्रपुर ,थाना+ अंचल -कल्याणपुर को तुलसी घाट कमरुद्दीनपुर में डूबने से हुई मृत्यु के कारण उनके निकटतम आश्रित विक्रम कुमार सिंह -पिता स्वर्गीय कमलेश्वर प्रसाद सिंह को ₹400000 की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
इसकी अतिरिक्त श्रम विभाग द्वारा विभिन्न पीड़ित श्रमिकों को दो-दो लाख रुपए का चेक भी माननीय मंत्री जी के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया तथा खेजुरी में 20-20 हजार रुपए की सहायता राशि दो लाभूकों को प्रदान किया गया।






