व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
मुजफ्फरपुर जंक्शन, कर्पूरी ग्राम समस्तीपुर जंक्शन रेलखंड, सोनपुर मंडल से समस्तीपुर मंडल में स्थानांतरित
दूरबीन न्यूज डेस्क। परिचालनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, केन्द्र सरकार ने पूर्व मध्य रेल के मुजफ्फरपुर जंक्शन-समस्तीपुर जंक्शन रेलखंड को सोनपुर मंडल से समस्तीपुर मंडल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है जो 01 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगा । इस संबंध में गजट अधिसूचना जारी की जा चुकी है ।


इसके फलस्वरूप मुजफ्फरपुर, नारायणपुर अनंत, सिलौत, सिहो, ढ़ोली, दुबहा, विष्णुपुर बथुआ हाल्ट, खुदीराम बोस पूसा एवं कर्पूरी ग्राम स्टेशन सोनपुर मंडल से समस्तीपुर मंडल में स्थानांतरित हो जाएंगे ।
मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर सोनपुर और समस्तीपुर मंडलों के बीच नई क्षेत्राधिकार सीमा मुजफ्फरपुर-रामदयालु नगर स्टेशनों के बीच किलोमीटर 50 किलोमीटर पर होगी ।


सोनपुर और समस्तीपुर मंडलों के बीच मुजफ्फरपुर-कपरपुरा स्टेशनों पर किलोमीटर 92.800 पर, मुजफ्फरपुर-जुब्बा सहनी स्टेशनों पर किलोमीटर 0.744 पर और समस्तीपुर-कर्पूरी ग्राम स्टेशनों पर किलोमीटर 36.820 पर मौजूदा क्षेत्राधिकार सीमाएं समाप्त समझी जाएंगी, क्योंकि ये सीमाएं समस्तीपुर मंडल के क्षेत्राधिकार में ही आएंगी।






