10 अगस्त से पूर्व राइस मिलर एसएफसी को करे आपूर्ति सुनिश्चित : डीएम

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

10 अगस्त से पूर्व राइस मिलर एसएफसी को करे आपूर्ति सुनिश्चित : डीएम

दूरबीन न्यूज डेस्क। डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आपूर्ति की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2024-25 में कुल 98770.882 एमटी धान की खरीद के समतुल्य सीएमआर कुल 67798.12 एमटी के विरूद्ध कुल 61574.371 एमटी (90.83%) सीएमआर राज्य खाद्य निगम, समस्तीपुर को आपूर्ति कर दी गयी है।

जिला पदाधिकारी द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि सभी सम्बन्धित राईसमिलर से सम्पर्क स्थापित करते हुए विभाग द्वारा विस्तारित अवधि 10 अगस्त के पूर्व शत-प्रतिशत सीएमआर राज्य खाद्य निगम, समस्तीपुर को आपूर्ति कराना सुनिश्चित करायेंगे। जिसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम उपस्थित हुए।