हमसे व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर में अपराधियों ने की सरपंच की गोली मार कर ह’त्या, गांव में सनसनी
दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार में कानून व्यवस्था मानो खत्म होता जा रहा है। तभी तो अपराधी बेखौफ होकर एक के बाद एक बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं। मानो पुलिस का इकबाल ही खत्म हो गया हो। ताजा मामला समस्तीपुर से जुड़ा है, जहां बेखौफ अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग कर सरपंच की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर थाना अंतर्गत विशनपुर बेरी पंचायत के मटिऔर गांव मे ही गोली मारकर सरपंच सुनील राय की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सरपंच सुनील राय और उनके पट्टीदार के बीच विवाद को लेकर यह घटना हुई। बताया गया है कि ट्रैक्टर चलवाने के लिए एक चालक को रखे हुए था।
उसे अपना ट्रैक्टर चलवाने के लिए सुनील राय रखने की कोशिश में था जिसकी जानकारी मिलने पर आरोपी आगबबूला हो गया। मंगलवार रात इसको लेकर दोनों में झड़प हुई। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 11 बजे आरोपी ने अपने समर्थकों के साथ सरपंच के घर पर फायरिंग की। उसके जबाव में सुनील राय ने भी गोली चलाई।
हालांकि उस समय न कोई जख्मी हुआ और न ही कोई हताहत हुआ। दोनों ओर से करीब बीस राउंड गोली चली, जिससे पूरा गांव गोली की आवाज से काफी देर तक गूंजता रहा।


बताया गया है कि आधी रात के बाद करीब तीन बजे आरोपी अपने समर्थकों के साथ सरपंच के बथान पर गया और पुनः फायरिंग की। उसकी जानकारी मिलने के बाद सरपंच जायजा लेने अपने बथान पर जा रहे थे।
रास्ते मे सरपंच सुनील राय को देखते ही सुधीर व उसके समर्थक गोली चलाने लगे। बताया गया है कि सरपंच के पेट और पंजरा में तीन गोली लगी। उसके बाद परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गये।
वहां देखने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर मृतक सरपंच के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज मोहिउद्दीननगर थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। बताया गया है कि इस घटना को लेकर गांव में तनाव कायम है, जिसको लेकर पुलिस चौकस है।




