व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर जिला के सैकड़ों जनता दल यू तथा भाजपा के कार्यकर्ता NDA छोड़ कर राजद में शामिल
दूरबीन न्यूज डेस्क। आज सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय, पटना में समस्तीपुर जिला के सैकड़ों जनता दल यू तथा भाजपा के कार्यकर्ता NDA छोड़ कर राजद में शामिल हो गए । प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, समस्तीपुर विधायक सह बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन,


मोरवा विधायक सह राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू , मखदुमपुर विधायक सतीश दास, प्रदेश प्रवक्ता मोo एजाज, प्रमंडल प्रभारी मोo फैयाज आलम, पूर्व कार्यालय सचिव चंदेश्वर सिंह की मौजूदगी में समस्तीपुर शहर के लोकप्रिय समाजसेवी, व्यवसायी सह जनता दल यू नेता शंकर साह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राजद ने शामिल हो गए। शंकर साह ने राजद की सदस्यता ग्रहण करने के समय कहा कि बिहार को अब तेजस्वी यादव के कुशल नेतृत्व की जरूरत है।

नीतीश कुमार अब थक चुके है। कानून व्यवस्था चौपट है। अपराधियों द्वारा व्यवसायियों को टार्गेट किया जा रहा है। सरकार का इकबाल खत्म हो गया है। अब बिहार को केवल तेजस्वी यादव ही संभाल सकते है। तेजस्वी यादव के विजन तथा इनके ए टू जेड के एजेंडे से प्रभावित होकर वे राजद में शामिल हो रहे है।
समस्तीपुर विधायक सह बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने शंकर साह का स्वागत करते हुए कहा कि समस्तीपुर शहर सहित संपूर्ण जिले में इनकी छवि सादगी पसंद समाजसेवी तथा गरीबों के हमदर्द की रही है। इनके आने से संपूर्ण जिला में राजद के पक्ष में माहौल बनेगा तथा राजद जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में विजय पताका लहरायेगी।






