दागदार खाकी वर्दी : समस्तीपुर में महिला थाना अध्यक्ष व उसके निजी चालक 20 हजार घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

दागदार खाकी वर्दी : समस्तीपुर में महिला थाना अध्यक्ष व उसके निजी चालक 20 हजार घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

दूरबीन न्यूज डेस्क। भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार में चल रही निगरानी की कार्रवाई का शिकार शनिवार को समस्तीपुर की महिला थाध्यक्ष पुतुल कुमारी बनीं। पटना से गई निगरानी की टीम ने 20 हजार रिश्वत की राशि लेते महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी और उसके चालक गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पीड़ित छतौना गांव निवासी राजीव रंजन सिंह ने निगरानी से इनकी शिकायत की थी।

एक बार फिर से खाकी दागदार हुई। विजिलेंस विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला थाना अध्यक्ष पुतुल कुमारी व उसके निजी चालक गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि छतौना के राजीव रंजन सिंह ने एक केस में रफा दफा करने के लिए उसे ₹20 हजार की मांग की थी।  इसकी शिकायत उसने निगरानी विभाग से की। उसके गांव की महिला मारपीट कर उसके खिलाफ थाना में आवेदन दिया था। महिला थाना अध्यक्ष के नोटिस पर वह थाना आया और कैस को रफा दफा करने के नाम पर रुपए की मांग की थी।

पुलिस उपाधीक्षक निगरानी विभाग के राजेश कुमार ने बताया कि छतौना निवासी राजीव रंजन सिंह के द्वारा शिकायत की गई थी, की महिला थाना अध्यक्ष ने ड्राइवर के माध्यम से ₹20000 घुस मांग रही है। निगरानी ब्यूरो के द्वारा मामले की जांच की गई। जांच में मामला सत्य प्रतीत हुआ। इसके बाद निगरानी विभाग ने शनिवार को जाल बिछाया। जैसे ही राजीव रंजन सिंह ने घुस की राशि ड्राइवर को दी और फिर ड्राइवर ने महिला थाना अध्यक्ष को दिया। इसी दौरान निगरानी विभाग की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।