खबर का असर : विद्यापति नगर पीएचसी के प्रभारी का डिप्टेशन टूटा, सीएस ने दिया रोसरा में योगदान का आदेश

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

खबर का असर : विद्यापति नगर पीएचसी के प्रभारी का डिप्टेशन टूटा, सीएस ने दिया रोसरा में योगदान का आदेश

दूरबीन न्यूज डेस्क। आखिर कर विद्यापति नगर प्रभारी डॉक्टर मदन कुमार का डिपटेशन सीएसके द्वारा तोड़ दिया गया। साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव से रोसरा अनुमंडलीय अस्पताल में योगदान का आदेश दिया। सीएस ने जनहित एवं कार्यहित में डा मदन कुमार, चिकिस्ता पदाधिकारी, अनुमंडलीय अस्पताल, रोसड़ा प्रतिनियुक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, विद्यापतिनगर को तत्काल प्रभाव से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, विद्यापतिनगर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के प्रभार से मुक्त कर दिया।

साथ ही डा पारसनाथ, चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, विद्यापतिनगर को अगले आदेश तक के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, विद्यापतिनगर का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नामित करते हुए बिहार कोषागार संहिता 2011 के नियम 84 के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, विद्यापतिनगर एवं स्वास्थ्य उपकेन्द्रों सहित का निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी घोषित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा।

डा० मदन कुमार को आदेश दिया जाता है वे अविलंब डा० पारसनाथ से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, विद्यापतिनगर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी का सम्पूर्ण प्रभार प्राप्त कर अधोहस्ताक्षरी को अवगत करावेंगे। सीएस की ने इसकी प्रतिलिपि सभी वरीय अधिकारियों को भेज दी है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, विद्यापतिनगर को सूचनार्थ प्रेषित करते हुए निदेश दिया जाता है कि अविलंब डा० पारसनाथ, चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, विद्यापतिनगर को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी का सम्पूर्ण प्रभार हस्तगत कराना सुनिश्चित करेंगे। विदित हो कि डॉक्टर मदन कुमार का डिप्टेशन विद्यापति नगर प्रभारी के रूप में कोरोना कल में ही की गई थी। तब से वह डिप्टेशन पर ही थे, विभाग की आदेश आने के बाद उनका डिप्टेशन तोड़ दिया।