व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
एक अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट फ्री
दूरबीन न्यूज डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में बड़ी घोषणा की है। अगामी 1 अगस्त से बिजली फ्री करने की घोषणा कर दी है। 125 यूनिट बिजली खपत में कोई भी राशि घरेलू उपभोक्ता से नहीं ली जाएगी। यानी की जुलाई माह का बिल 125 फ्री किया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल साइट पर इसकी जानकारी साझा की है।


सोशल साइट पर जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा।


कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी।







