व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
पहली बारिश में नगर निगम में बनाए गए सड़क ध्वस्त हो गया, खुली गुणवत्ता की पोल
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर नगर निगम विभाग की गुणवत्ता की पोल खोल रखी है। पहली बारिश में नगर निगम में बनाए गए सड़क ध्वस्त हो गया। लेकिन इसका जीता जागता उदाहरण नगर निगम क्षेत्र की काशीपुर वीर कुंवर सिंह कॉलोनी की सड़क है। जहां की सड़क लगभग साल भर पहले बनी थी। वह इस बार मानसून की पहली बारिश भी नहीं झेल पाई। नतीजा स्थिति जस की तस हो गयी है।


सड़क निर्माण कार्य कैसा हुआ यह बारिश में बता दिया। सड़क ध्वस्त होने का कारण यह जानलेवा बनी हुई है। आधा भाग सड़क का तो ध्वस्त हो गया और आधा भाग कब ध्वस्त हो जाएगा बताना मुश्किल है।
काशीपुर के सुभाष कुमार ने बताया कि समस्तीपुर की सड़क निर्माण में काफी गड़बड़ी है। जिसके कारण सड़क नहीं चल पाता है। गुणवत्ता ऐसी की पहली बारिश नहीं में ही सड़क ध्वस्त हो गयी। नगर निगम की सड़क निर्माण में काफी भ्रष्टाचार व्याप्त है।


शिक्षा भवन वाली सड़क भी कई जगह ध्वस्त है। स्लैब टूट गया है। पानी लगने के कारण उसमें गिर कर लोगों की जान जा सकती है।अधिकारियों से आग्रह है की गुणवत्ता की सही जांच कर सड़क निर्माण कराई जाए।
नगर निगम के आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी। सड़क किस योजना से और किसी एजेंसी के द्वारा निर्माण किया गया था। जांच के बाद दोषी एजेंसी पर कार्रवाई की भी की जाएगी। आखिर सड़क इतनी जल्दी ध्वस्त कैसे हो गई।




