व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
ट्रेड यूनियन के आह्वान पर अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ द्वारा भी की हड़ताल
दूरबीन न्यूज डेस्क। सभी ट्रेड यूनियन के आह्वान पर अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के तत्वाबधान मे महासंघ के बैनर तले जिले के सभी विभागों के कर्मियों ने आम हरताल के समर्थन मे महासंघ स्थल से एक प्रतिरोध मार्च निकाला।


प्रदर्शन सदर हॉस्पिटल होते हुए सरकार विरोधी गगनभेदी नारों के साथ OPS देना होगा, PFRDA वापिस लो, ठेका, संविदा, out sourcing नही चलेगा, श्रम कानून मे संशोधन नही चलेगा, कैश लेस इलाज की व्यवस्था करनी होगी आदि 11 सुत्री मांगो समर्थन मे गगनभेदी नारों के साथ सहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए समहार्णालाय पर पंहुचे। जिसके बाद प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र जिलाधिकारी महोदय को हस्टगत कराया गया।


प्रदर्शन को पूर्व राज्याध्यक्ष लक्ष्मी कांत झा, दीपक कुमार सिंह, महेंद्र पंडित, रामकुमार झा, उत्कर्ष कुमार, नरेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार, रघुबीर कुमार मोहतासिना राजा, विंदु कुमारी सिंह, अवलेश कुमारी, रंजना कुमारी, रेखा कुमारी, लक्ष्मी, सरिता, पिंकी, अनिता कुमारी, दिलीप कुमार, पूनम झा, पूजा भारती मिनु कुमारी, पंकज मेहता, वीरेंद्र कुमार सिंह रामसेवक महतो सैकड़ों की संख्या मे कर्मी उपस्थित हुए।





