व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
मतदाता किसी तरह के पैनिक न हो, तत्काल जरूरत के दस्तावेज नहीं है तो सिर्फ गणना प्रपत्र प्रारूप फार्म पर स्वहस्ताक्षरित कर बीएलओ के पास करें जमा : जिलाधिकारी
दूरबीन न्यूज डेस्क। मुजफ्फरपुर कांटी थर्मल आईबी के सभागार परिसर में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बीएलओ के बैठक को संबोधित किया एवं उन्होंने निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन को विस्तार पूर्वक बताया।
जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को सख्त निर्देश दिया कि गणना प्रपत्र प्रारूप फॉर्म अपलोड करने के कार्य में तेजी लाये इसमें किसी तरह की शिथिलता बरतने पर कड़ी कार्रवाई हर हाल में होगी एवं कार्रवाई से निर्वाचन आयोग को भी अवगत कराई जाएगी।


जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद स्थानीय अधिकारियों को भी सख्त लहजों में भी कहा कि वे इस कार्य में तेजी करवाये एवं पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य को जल्द से जल्द संपन्न कराये।
जिलाधिकारी ने संबंधित बीएलओ से कहा कि 2003 के मतदाता सूची का भी अध्ययन करें इससे उन्हें यह कार्य करने में काफी सहूलियत होगी।


इस मौके पर एसडीएम पश्चमी श्रेया श्री, एडीएम आपदा सह कांटी विधानसभा के ईआरओ शैलेश कुमार चौधरी, कांटी बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सीओ सुश्री ऋषिका, नगर परिषद कांटी के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार समेत अन्य अधिकारी व संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाइजर भी बैठक में उपस्थित थे।






