पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ ने रेल मंत्री को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ ने रेल मंत्री को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा

दूरबीन न्यूज डेस्क। भारत के सबसे बड़े श्रम संगठन भारतीय मजदूर संघ से संबंध पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ ने माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। जैसे ही माननीय रेल मंत्री का काफिला समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा।

इस समय पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के सैकड़ो कार्यकर्ता ने गगन भेदी नारा भारत माता की जय के साथ घोष कर रहे थे। ठीक उसी बीच में रेल मंत्री ने पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के झंडे को अपने हाथ में लेकर भारत माता की जय का नारा का उद्घोष किया। उन्होंने कहा कि मजदूर संघ के माध्यम से जो भी मांग रेल हित एवं राष्ट्रहित में उठाई जाएगी। उसे तथा संभव पूरी करने की प्रयास की जाएगी।

इस कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व जोनल कार्यकारी अध्यक्ष एवं मंडल मंत्री संतोष कुमार झा, जोनल कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव, मंडल कोषाध्यक्ष आनंद कुमार वर्मा, नवल कुमार, सुशांत कुमार, अजय कुमार सिंह, विजय कुमार चौरसिया, कैलाशपति झा के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।