बिहार राज्य किसान सभा समस्तीपुर के खानपुर अंचल किसान कौंसिल के तहत सम्मेलन आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

बिहार राज्य किसान सभा समस्तीपुर के खानपुर अंचल किसान कौंसिल के तहत सम्मेलन आयोजित

दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार राज्य किसान सभा समस्तीपुर के खानपुर अंचल किसान कौंसिल अंतर्गत जहांगीर पुर पंचायत का दूसरा पंचायत सम्मेलन अनिल साह के अध्यक्षता में शुरू हुई। सर्व प्रथम जनवादी आंदोलन एवं प्राकृतिक आपदाता विमान दुर्घटना में मृतकों के प्रति एक मिनिट का शोक संवेदना व्यक्त किया गया।

दूसरे सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन करते हुए सभा के स्थापना कल से लेकर अंग्रेजों से लड़ाई में किसानों की भूमिका एवं किसानों के ज्वलंत मुद्दे पर प्रकाश डाले। साथ हीं आगामी 09 जुलाई को संयुक्त किसान मोर्चा, संयुक्त श्रमिक संगठन के राष्ट्र व्यापी आम हड़ताल की सफलता हेतु इलमासनगर पेट्रोल पंप के नजदीक हड़ताल कार्यक्रम होगी।
विगत कार्यों रिपोर्ट कॉमरेड सुनील राम ने किया। इस अवसर पर ग्यारह सदस्यीय कमिटी बनाई गई।

जिसके अध्यक्ष अनिल सह, सचिव जहांगीर आलम, कोषाध्यक्ष सुनील राम, उपाध्यक्ष राजकुमारी देवी, मंसूर आलम, संयुक्त सचिव संजय कुमार चुने गए।दूसरे सम्मेलन का विधिवत समापन भाषण करते हुए किसान नेता प्रेमा नन्द सिंह ने कहा किसानों के सभी फसलों का कानूनी दर्जा, किसानों के कर्ज को माफ करने ,बाजार समिति को चालू करने सहित मांग किए, कलवातिया देवी, उमेश राम, कैलाश, टुनटुन राम सहित दर्जनों किसान भाग लिए।