व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
रोसरा थाना क्षेत्र में पंचायत समिति सदस्य के पति को मारी गोली, रंगदारी नहीं देने की कही जा रही बात
दूरबीन न्यूज डेस्क। रोसड़ा थाना क्षेत्र के बटहा में बदमाशों ने पंचायत समिति सदस्य पति को गोली मार किया जख्मी। जख्मी बटहा के ही रहनेवाले सुरेश प्रसाद सिंह बताए गए हैं। अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती। मामले की जांच में जुटी रोसड़ा पुलिस। बदमाशों की गिरफ्तारी को छापेमारी जारी। पूर्व से ही चल रहा है पंचायत समिति सदस्य पति व आरोपियों के बीच विवाद। इससे पहले भी हो चुकी है गोलीबारी की घटना।


जख्मी ने बताया कि पंचायत में मनरेगा योजना के तहत काम चल रहा है। गांव के हैं चार लड़के ने उससे रंगदारी मांगी। नहीं देने के पर गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे अनुमंडल अस्पताल रोसरा में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल सदर अस्पताल में जख्मी का इलाज चल रहा है।








