व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
नाबालिग युवती से खानपुर थाना के चौकीदार ने दुष्कर्म करने का किया प्रयास
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के भानपुर की एक नाबालिग युवती के साथ खानपुर थाना के चौकीदार के द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग युवती ने बीते एक जुलाई को अपराहन में आपने घर से स्कुल (भानपुर) पर दुकान के किसी काम से जा रही थी।


जाने के क्रम में स्कुल पर ही चौकीदार ने रास्ते में गलत नीयत से कमेंट किया। जब मेरे द्वारा विरोध किया गया तब हमारे साथ जबरदस्ती उसने स्कुल के पीछे ले जाने लगा जब उसने शोर मचाई तो वह छोड़कर भाग गया। फिर मैं इस मामले को लेकर खानपुर थाना में आवेदन देकर अपने घर वापस आ रही थी तो उसने रास्ते में रोककर कहा कि मेरे खिलाफ थाना में शिकायत दिया है,।


चौकीदार ने मुझे धमकी दिया कि मेरे खिलाफ शिकायत की हो इसका अंजाम बुरा होगा और तुझे जान से मार देंगे। नाबालिग युवती ने थाना अध्यक्ष से सुरक्षा करने एवं उक्त चौकीदार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इधर थाना अध्यक्ष ने आवेदन के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए जुट गये हैं। बहरहाल इस मामले में हकीकत क्या है, जांचों उपरांत खुलासा हो जाएगा।







