बिना लाइसेंस ताजिया जुलूस निकलने पर रोक, एसडीओ की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय बैठक

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

बिना लाइसेंस ताजिया जुलूस निकलने पर रोक, एसडीओ की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय बैठक

दूरबीन न्यूज डेस्क। मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मे आयोजन के लिए बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता मे बैठक हुई। अनुंडल स्तर आयोजित बैठक में  अनुमंडल दण्डाधिकारी ने सभी दल के जनप्रतिनिधी एवं शांति समिति के सदस्यों को शांति पूर्ण तरीका से पर्व मनाने की अपील की। एसडीएम ने कहा कि बिना लाइसेंस जुलूस निषेध होगा।

ताजिया जुलूस अपने क्षेत्र के थाने से अनुमति लेकर ही निकाले जाएगे। लाइसेंस उन शर्त पर जारी होगी जो पूर्व वर्षो मे थी। अफवाह या संद्धिगध गतिविधिया मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दे। किसी भी तरह के अपवाह पर ध्यान नहीं दे। साथ ही सभी थाना अध्यक्षों को अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में मुहर्रम जुलूस की योजना रूट समय आदि का समन्वय किया गया। धार्मिक भावनाओ को सम्मान और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने को कहा गया।

मौके पर शामिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय, विजय महतो, अनुमंडल अन्तर्गत सभी थाना अध्यक्ष सहित अन्य उपस्थित थे।