व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
रेसुब पोस्ट समस्तीपुर सीआईबी टीम समस्तीपुर तथा उत्पाद टीम द्वारा कुल 43 बोतल शराब लावारिस हालत में बरामद
दूरबीन न्यूज डेस्क। गुप्त सूचना के आधार पर उप निरीक्षक पीके चौधरी रेसुब स्टाफ व अपराध आसूचना शाखा समस्तीपुर के सहायक उप निरीक्षक आकाश रंजन कुमार साथ स्टाफ एवं सदर उत्पाद थाना समस्तीपुर के संयुक्त टीम द्वारा समस्तीपुर स्टेशन में अपराधिक गतिविधि निगरानी की जा रही थी।


इस क्रम में प्लेटफार्म संख्या 02 बरौनी छोर FOB के नीचे लावारिस हालत में पड़ा हुआ 02 बोरा, 01 कार्टून एवं 01 चादर में रखा हुआ, कुछ समान पाया। जिसके आस पास कोई व्यक्ति नजर नहीं आया। जिसका संयुक्त टीम द्वारा कुछ समय तक निगरानी किया गया एवं आस पास के लोगों से पुछ ताछ करने पर किसी ने भी उक्त सामान के स्वामित्व का दावा नहीं किया।


बाद उपरोक्त बोरा, कार्टून व चादर को मौके पर ही मौजूद गवाहों के समक्ष खोलकर देखने पर एक सफेद रंग के बोरा में रखे कार्टून में शराब था।
अवैध अंग्रेजी शराब का बोतल जप्ती सूची तैयार कर कुल 43 अदद बोतल तथा कुल मात्रा 31.875 लीटर को समय 22:20 बजे तक जब्त कर वास्ते अग्रिम कारवाई हेतु सदर उत्पाद थाना समस्तीपुर ले जाया गया।






