व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
ब्लड फ़ोर्स टीम के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
दूरबीन न्यूज डेस्क। ब्लड फ़ोर्स टीम का एक ही संकल्प है कि आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण…जहाँ रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान…इसी उद्देश्य के साथ ब्लड फोर्स टीम परिवार के हर रक्तवीर योद्धा हमेशा की तरह इस बार भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अपना अपना योगदान दिए


रक्तवीर :- रविन्द्र खत्री,राहुल कुमार,कृष्ण कुमार,शिव शंकर महतो,नंद किशोर कुशवाहा,नरेश कुमार साह,अनुराग ठाकुर,श्रवण कुमार,नीरज कुमार,निधि कुमारी,प्रेम कुमार,राम सुरेश पाठक, बबित झा,आदित्य वत्स,अंशु राज, सुशांत सौरभ,दीपक कुमार,सुधीर कुमार, कुल 21 रक्तविरो ने अपना रक्तदान महादान किए।. टीम के द्वारा सभी रक्तवीरो को सम्मान स्वरूप 6पीस सेट बोतल और रक्तवीर सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।


मौके पर शिव शंकर महतो (उप प्रमुख वरिषनगर), अरुण भगत(वारिसनगर मुखिया) के हाथों रिबन काट कर कैंप की शुरुआत की गई साथ मे सदर ब्लड बैंक कर्मी सुशील कुमार,निशा कुमारी,वंदन कुमार,सुधीर कुमार,दिलीप कुमार,सुशांत सौरभ,दीपक कुमार , साथ ही में मौके पर टीम के कोर मेंबर नीतीश बरनवाल,रविन्द्र खत्री,योगेंद्र राय,राहुल यादव,राहुल श्रीवास्तव इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।
ब्लड फ़ोर्स टीम परिवार सभी रक्तवीरों के उत्तम स्वास्थ और उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं।








