व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
बिजली करंट की चपेट में आने से नव विवाहिता की मौत
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर के शिवाजीनगर थाना अंतर्गत दहियार रन्ना पंचायत के छतौनी धोबियाही में शनिवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से एक नव विवाहित महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान रहियार दक्षिण पंचायत के कांकर घाट वार्ड 11निवासी राम सुंदर साहनी की पत्नी चांदनी कुमारी उम्र 22 के रूप में हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार चांदनी कुमारी अपनी मायके दहियार रन्ना पंचायत के छतौनी धोबियाही वार्ड 10 में रह रही थी। बताया गया की वह लगभग दस दिन पूर्व भोपाल से डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन डीएलएड की पढ़ाई पूरी कर मायके लौटी थी। तब से वह वही रह रही थी। शनिवार को घर के दरवाजे पर बास के कच्चे लगी को रख रही थी। इसी दौरान वह 11 हजार वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आ गयी।जिससे उसकी मौत हो गई।


मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की मां, पिता, भाई का रो-रो कर बुरा हाल बना है। चांदनी की शादी दो वर्ष पूर्व ही कंकर गांव निवासी राम सुंदर सहनी के साथ हुई थी। जो अभी उड़ीसा की एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं।
घटना की जानकारी पर पहुंची शिवाजीनगर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।
:इधर शिवाजीनगर बिजली जेई आकाश वर्मा ने बताया कि विद्युत तार की संपर्क में आने से एक महिला की मौत होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जाएगी।







