मत्स्य पालकों को शिविर में दी गई वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन की जानकारी

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

मत्स्य पालकों को शिविर में दी गई वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन की जानकारी

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर। डॉ राजेन्द्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एवं बिहार के गात्रियकी महाविद्यालय, ढोली द्वारा जिला मत्स्य कार्यालय, समस्तीपुर में मत्स्य उपचार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समस्तीपुर के विभिन्न मत्स्यपालकों को निःशुक्ल जल परीक्षण एवं मत्स्य की अभिवृद्धि हेतु परामर्श दिया गया।

इस मौके पर मात्स्यिकी महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ राजीव कुमार ब्रहमचारी ने उपस्थित मत्स्य पालकों को वैज्ञानिक तरीके से आधुनिक मत्स्य पालन के बारे में बताया गया। साथ ही पानी की गुणवत्ता, मिट्टी की गुणवत्ता, ऑक्सीजन की उपलब्धता, अमोनिया का नियंत्रण, चूने का प्रयोग, गोबर का प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मछलियों में होने वाली बिगारी एवं उसके निदान के बारे में भी बताया गया।

सभी उपस्थित मत्स्य कृषकों के सामने उनके द्वारा लाए गए पानी के नमूने का परीक्षण किया गया एवं तत्काल उसका निदान बताया गया। बीज संचयन पूर्व तालाब की तैयारी के बारे में भी बताया गया। मौके पर मात्स्यिकी महाविधालय के सहायक प्राध्यापक वैज्ञानिक डा० राजीव कुमार ब्रहमचारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मो नियाज उद्दीन के साथ अन्य वैज्ञानिक भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मत्स्य कृषक तेज नारायण सहनी, उपेन्द्र सहनी, रंधीर त्रिवेदी के अतिरिक्त 30-35 मत्स्य पालकों का जल परीक्षण किया गया।