शिवाजीनगर के परशुराम में फंदे से लटककर नव विवाहिता महिला ने दे दी जान

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

शिवाजीनगर के परशुराम में फंदे से लटककर नव विवाहिता महिला ने दे दी जान

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर जिला के हथौड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधार पंचायत के परशुराम गांव वार्ड 1 में एक नवविवाहिता ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। मृतिका की पहचान परशुराम गांव निवासी रोशन कुमार की 23 वर्षीय पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया की परशुराम गांव निवासी रोशन कुमार के साथ एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार प्रीति के माता-पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करते थे।

बुधवार रात उसने अपनी मां से रक्षाबंधन में दिल्ली आने की बात कही थी। लेकिन आर्थिक या पारिवारिक कारणों से मां ने उसे फिलहाल बुलाने में असमर्थता जताई। इस बात से आहत होकर प्रीति ने अपने कमरे में फंदे से लटक गई। घटना की सूचना पर हथौड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतका की सास सीता देवी ने बताया कि प्रीति अपने मायके जाना चाहती थी। प्रीति का पति रोशन कुमार चेन्नई में रहकर मजदूरी का काम करता है।

घटना के समय वह घर पर नहीं था। ससुराल वालों का कहना है कि प्रीति शुरू से ही मायके से गहरा लगाव रखती थी । हर त्योहार पर मायके जाने की इच्छा जताती थी। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
इधर हथौड़ी थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।