व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर एसपी ने योगदान के बाद रात्रि गस्ती में विभिन्न स्थानों का किया औचक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों में हड़कम्प
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर एसपी ने योगदान के बाद ही विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण किया। एसपी के निरीक्षण किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। विदित हो कि एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने दिन में जनता दरबार कर पीड़ितों की फरियाद सुनी। वही रात में औचक निरीक्षण करने निकल पड़े। इस दौरान हलाई थाना पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी एवं थाना प्रभारी से विभिन्न प्रकार की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिया। एसपी के निरीक्षण की जानकारी मिलते ही विभिन्न स्थानों के बीच हड़कंप मच गया।










