समस्तीपुर प्रखंड में बाढ़ से सबंधित “टीम बिल्डिंग” बैठक का आयोजन

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर प्रखंड में बाढ़ से सबंधित “टीम बिल्डिंग” बैठक का आयोजन

दूरबीन न्यूज डेस्क। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल समस्तीपुर अंतर्गत बूढ़ी गंडक नदी के दायां तटबंध के कि0 मी0 112.00 से 139.00 के बीच समस्तीपुर प्रखंड में बाढ़ से सबंधित “टीम बिल्डिंग” बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समस्तीपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सुप्रभात कुमार , विभागीय सहायक अभियंता ई0 मृणाल गौतम, कनीय अभियंता ई0 राज कुमार पंडित, ई0 प्रवीण कुमार ,

ई0 आदर्श कुमार रजक एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन,आपदा स्वयंसेवक गणेशकुमार , राकेश कुमार, सिंटू कुमार, सुनील कुमार, संवेदक- विनय कुमार, निरंजन कुमार, गोपाल कुमार, विजय कुमार एवं तटबंध श्रमिक आदि उपस्थित रहे। उक्त बैठक में संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों कि जानकारी तथा सीपेज एवं पाइपिंग के उपचार की विधि संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही संबंधित सूचनाओं का आदान- प्रदान किया गया।