मुजफ्फरपुर स्लीपर यूनिट का उल्लेखनीय प्रदर्शन – ₹5.12 लाख से अधिक राजस्व अर्जित

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें 

मुजफ्फरपुर स्लीपर यूनिट का उल्लेखनीय प्रदर्शन – ₹5.12 लाख से अधिक राजस्व अर्जित

दूरबीन न्यूज डेस्क। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल अंतर्गत मुजफ्फरपुर स्लीपर यूनिट (MFP Sleeper Unit) ने टिकट जांच के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। दिनांक 12 जून 2025 को इस यूनिट द्वारा 613 यात्रियों से कुल ₹5,12,385/- का टिकट जांच राजस्व अर्जित किया गया। यह उपलब्धि यूनिट के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, सतत प्रयासों एवं अनुशासित कार्यशैली का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

हाल ही में रेल प्रशासन द्वारा मुजफ्फरपुर स्लीपर यूनिट को उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया था। इस सम्मान से प्रेरित होकर यूनिट के समस्त स्टाफ में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है। समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ सभी कर्मचारी रेलवे राजस्व में सतत वृद्धि हेतु सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।

इस सफल प्रयास के पीछे मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक भूषण सूद एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रौशन कुमार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके प्रेरक नेतृत्व में यूनिट निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है।

रेल प्रशासन द्वारा यूनिट के समस्त कर्मियों को इस सराहनीय उपलब्धि हेतु बधाई दी गई है एवं भविष्य में भी इसी प्रकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपेक्षा की गई है।