IMA समस्तीपुर के कार्यकारणी व पुनर जागरण मंच की बैठक आयोजित, रक्तदान शिविर में भाग लेने का आह्वान

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

IMA समस्तीपुर के कार्यकारणी व पुनर जागरण मंच की बैठक आयोजित, रक्तदान शिविर में भाग लेने का आह्वान

दूरबीन न्यूज डेस्क। गुरुवार को संध्या 5 बजे से I M A भवन काशीपुर मे I M A समस्तीपुर के कार्यकारणी एवम् पुनर जागरण मंच समस्तीपुर के साथ बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता I M A समस्तीपुर अध्यक्ष डाक्टर जी सी. कर्ण ने की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में डाक्टर डी.एस. सिंह, डाक्टर ए. के. आदित्य एवं डॉ हेमंत कुमार सिंह तथा पुणर जागरण मंच से श्री कृष्ण कुमार ,श्री राज कुमार , श्री सतीश कुमार , श्री अंशु कुमार उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बर्ष विश्व रक्तदाता दिवश दिनांक 14 जून को I M A काशीपुर परिसर मे मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जायेगा।

इस ब्लड डोनेशन कैंप में 150 यूनिट ब्लड संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है, जो अपने आप मे एक रिकॉर्ड स्थापित करेगा। यह कैंप 14 जून को सुबह 9 बजे दीप प्रज्ज्वलित कर उद्धघाटन किया जायेगा,और 10 ब्लड डोनर काऊच लगाकर शीघ्रातिशीघ्र ब्लड संग्रह किया जायेगा। रक्त दाताओं को रक्तवीर का सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो प्रदान किया जायेगा।