समस्तीपुर में हथियार की खरीद बिक्री करते अवैध हथियार कारोबारी को किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करे

समस्तीपुर में हथियार की खरीद बिक्री करते अवैध हथियार कारोबारी को किया गिरफ्तार

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर पुलिस द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए शातिर चोर एवं अवैध हथियार कारोबारी को 01 देशी कट्टा, 01 पिस्तौल एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार। रविवार को शाम 18:00 बजे नगर थाना को गुप्त सुचना प्राप्त हुआ कि बनारस स्टेट कैंपस, मगरदही में रहकर 01 व्यक्ति के द्वारा अवैध हथियार का क्रय-विक्रय किया जा रहा है।

सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थानाध्यक्ष नगर द्वारा पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा तुरंत थानाध्यक्ष, नगर थाना के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

विशेष टीम के सदस्यों द्वारा त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए बनारस स्टेट कैंपस, मगरदही पहुँचकर विधिवत छापेमारी किया गया। छापेमारी के क्रम 01 अभियुक्त को 01 देशी कट्टा, 01 पिस्टल, 01 मैगजीन एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में नगर थाना कांड स0-143/25, दि०-01.06. 2025, धारा-25 (1-बी) ए/26 शस्त्र अधि० दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त से पुछताछ किया गया। पूछताछ से पता चला कि ये पेशेवर चोर है, इनके द्वारा मोटरसाईकिल चोरी एवं अवैध शराब का कारोबार भी किया जाता है। इनका अपराधिक ईतिहास भी पाया गया है। साक्ष्यों पर विश्लेषण कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जितेन्द्र कुमार पिता-रामनंद राय सा०-रमैया, थाना-मो० नगर, जिला-समस्तीपुर।

छापामारी दल में शामिल सदस्यों का नामः-पु०अ०नि० निशा भारती, नगर थाना। पु०अ०नि० एकरार फारूखी, नगर थाना। पु०अ०नि० प्रवीण कुमार, नगर थाना। सिपाही-414 भोला सिंह, नगर थाना। सिपाही-622 संजीव कुमार, नगर।