समर कैंप का हुआ आयोजन, बच्चों ने गणित में ट्रेन की कहानी गतिविधियों पर सुनायी कहानी

व्हाट्सएप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समर कैंप का हुआ आयोजन, बच्चों ने गणित में ट्रेन की कहानी गतिविधियों पर सुनायी कहानी

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर। प्रा.वि. नवघरिया टोला चकनूर में डीपीओ एसएसए मानवेंद्र कुमार राय के द्वारा कमाल का समर कैंप 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। कक्षा के बच्चों ने फूल खिलाकर स्वागत किया एवं बच्चों ने गणित में ट्रेन की कहानी गतिविधि, आइसक्रीम वाला और मोनी की कहानी बड़े ही रोचक अंदाज में सुनाए। गणित खेल ताली चुटकी, संख्या चक्र, गरम ठंडा शिक्षा सेवक के द्वारा किया गया।

डीपीओ ने सभी बच्चों से समर कैंप कक्षा में प्रतिदिन आने के लिए प्रेरित किए। उन्होंने बताया कि यह समर कैंप उन बच्चों के लिए है जो वर्ग 4 – 6 के हैं और हासिल का घटाव एवं भाग नहीं कर पाते हैं। उन्हें इस समर कैंप में बेसिक गणित 100 गिनती की पक्की पहचान, हासिल का जोड़-घटाव एवं गुणा-भाग बच्चे सीख जाए यही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हैं। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रमंडलीय समन्वयक हेमंत कुमार ने बताया कि जिले के सभी 20 प्रखंडों में समर कैंप छः हजार तीन सौ केन्द्र संचालित की गई है।

जो स्वयंसेवक विद्यालय, घर, आंगन, चबूतरा, टोले-मोहल्ले एवं पेड़ की छांव में आनंददाई तरीके से पढ़ा रहे हैं। इस समर कैंप का आयोजन बिहार सरकार शिक्षा विभाग एवं प्रथम एजुकेशन फाऊंडेशन के साझा सहयोग से जिले सभी प्रखंड में संचालित किया जा रहा है। जिला स्तर पर यह सभी जन शिक्षा के शिक्षा सेवक तालीमी मरकज, जीविका, डायट, हाई स्कूल, कॉलेज, कौशल विकास केंद्र एवं अन्य संस्थाओं ने समर कैंप कार्यक्रम में सहयोग कर रहे हैं।

मौके पर नोडल पीओसी मो. एहसान, राजेश कुमार, तरुण कुमार, राजू रजक, विनोद कुमार, चंदन कुमार आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर बिथान प्रखंड सभी विद्यालयों में कमाल का कैंप समर कैंप का उद्घाटन किया गया। जिसमें शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज, स्कूल एवं काॅलेज के छात्रों ने बढ़ चढ़कर कैंप का संचालन किया। जिसका अनुश्रवण बीईओ मनोज कुमार मिश्रा एवं केआरपी देव कुमार ने किया।