

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
ट्रैक्टर विवाद में किसान पर जानलेवा हमला तलवार से काटा गर्दन , हालत नाजुक
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर : जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में शनिवार को खेत से ट्रैक्टर ले जाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत में लगी फसल को बचाने की कोशिश कर रहे किसान गणेश चंद्र चौधरी पर तलवार से हमला कर दिया गया, जिससे उनकी गर्दन के पीछे गहरा घाव हो गया।


गंभीर रूप से घायल गणेश चंद्र को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के संबंध में जख्मी के छोटे भाई जोगिंदर नारायण चौधरी ने बताया कि,”गांव के ही राम कुमार के खेत में जेसीबी और 15 ट्रैक्टर से मिट्टी कटाई का काम चल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर एक बीघा खेत से होकर ले जाया जा रहा था, जिसमें मवेशियों के लिए चारा बोया गया था और फसल लगी हुई थी। हमने ट्रैक्टर को रोका ताकि फसल बर्बाद न हो।


इसी बात पर चिमनी मालिक गुस्सा हो गया और अपने 10-15 गुंडों के साथ हमला कर दिया। मारपीट के दौरान तलवार से वार कर दिया, जिससे उनकी गर्दन कट गई,घटना की सूचना मिलते ही हथौड़ी थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया, “घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा गया। वहां से ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। घायल को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। आवेदन मिलते ही दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।






