युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर : जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र स्थित गादो बाजितपुर एनएच 28 सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया है ।जिसके शरीर पर मारपीट का गहरा निशान पाया गया है ।घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

वही शव की पहचान दलसिंहसराय के पगड़ा वार्ड छह निवासी मोहम्मद अलाउद्दीन के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सफीक के रूप में हुई हैं। बताया जाता है कि उसकी शादी 4 साल पहले 2021 में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित लखनीपुर महेशपट्टी में इबरार अहमद की पुत्री से हुई थी जिससे उसके एक लड़का भी हैं ।शादी के बाद वो अपने ससुराल में ही रहता था और राजमिस्त्री में मजदूरी या खेतों में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था ।

कल शाम को लगभग चार बजे के आसपास दो लड़का ने इससे अपने साथ दलसिंहसराय उसका अपना घर पगड़ा लेकर गया था । इस संबंध में मृतक के चचेरा ससुर अकबर आलम का बताना है कि मेरे बड़े भाई का यह दामाद है कल दो लड़का इनको दलसिंहसराय बुलाकर ले गया था लेकिन आज सुबह में पुलिस ने सूचना दिया कि आपके दामाद की मौत हो गई है उसका लाश सड़क किनारे पाया गया है । हमें लगता है कि इसकी हत्या की गई है और हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया है ।

इस संबंध में दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष मो इरशाद आलम का बताना है कि सुबह में स्थानीय लोगों ने सूचना दिया था पुलिस को एनएच 28 वाजिदपुर के सड़क किनारे शव पाया गया । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का पता चल पायेगा ।अभी मामले की जांच जारी है ।