

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर में सात दिवसीय “भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर “का आयोजन
दूरबीन न्यूज डेस्क। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर में सात दिवसीय “भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर “का आयोजन किया गया है जो 26मई से 2जून तक चलेगा। प्राचार्य जितेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर की शुरुआत की।


उन्होंने मैथिली भाषा के क्षेत्रीय महत्व के बारे में बताया। शिविर के समन्वयक अनिल कुमार गुप्ता ने मैथिली भाषा एवं उसकी अनुशांगिक भाषा के बारे में महत्व बताते हुए
विद्यापति जी की कहानी सुनाई। शिक्षिका श्वेता कुमारी ने शिविर का सफल प्रभावी संचालन किया।
बच्चों को मैथिली भाषा के वर्णमाला, वाक्य का प्रयोग एवं महत्व को फ्लैश कार्ड, कहानी, गीत एवं अभिनय के द्वारा क्रियात्मक ढंग से समझाया गया।


बच्चों को मैथिली भाषा में रुचि देखते ही बन रहा था।इसमें लगभग 80 बच्चों ने भाग लिया।
शिविर का तकनीकी प्रक्रिया क्रीड़ा शिक्षक निगम तिवारी ने पूरा किया।अन्त में प्राचार्य जितेन्द्र कुमार ने बच्चों को जलपान वितरित कर शिविर से विदा किया।







