

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
उपकार डेन्टल केयर में दांतों की जांच और इलाज के लिए लगा मुफ्त शिविर
दूरबीन न्यूज डेस्क। रोसड़ा शहर के नंद चौक स्थित उपकार डेन्टल केयर में मुफ्त दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दांतों की जांच, परामर्श और बुनियादी इलाज किया गया। मरीजों को फ्लोराइड ट्रीटमेंट और सफाई की सुविधा भी दी गई। शिविर में मौखिक स्वच्छता पर जानकारी दी गई।


दंत चिकित्सक डॉ सत्यम स्नेही राय व डॉ ऋषिता झा ने इस अवसर पर सलाह देते हुए कहा कि बच्चों को दिन में दो बार ब्रश करने और खाने के बाद कुल्ला अवश्य करना चाहिए। उन्होंने शिविर में पायरिया रोग की जानकारी ,मुंह के कैंसर से पहले के लक्षण की जानकारी, दूध के दांत के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ दो बार समय पर ब्रश करने की सलाह दी।


मुख्य रूप से रात के खाना के बाद सोने से पहले ब्रश करने और हरी पत्तेदार सब्जी मौसमी फल दूध इत्यादि का सेवन करने की सलाह के साथ ही पैकेट बंद खाना व जंक फूड इत्यादि से परहेज करने की सलाह भी दी। चिकित्सक डॉ सत्यम ने कहा कि शिविर का मकसद लोगों को दांतों की देखभाल के प्रति जागरूक करना था। लोगों ने दांतों की सेहत के प्रति जागरूकता दिखाई।







